Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे सुरक्षा बल ने अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया एकता दौड़...

रेलवे सुरक्षा बल ने अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया एकता दौड़ का आयोजन

मुरादाबाद(हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एकता दौड़ का आयोजन किया।

रेलवे सुरक्षा बल मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद मनोज कुमार हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ रेलवे स्टेशन मुरादाबाद से किया।

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ रेलवे स्टेशन से शुरू होकर फव्वारा चौक, पीली कोठी, कंपनी बाग से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में पहुंचकर संपन्न हुई। सहायक सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद त्रिलोक सिंह रावत के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular