Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे लाइन पर मिला प्रेमी युगल का शव, हत्या की आशंका

रेलवे लाइन पर मिला प्रेमी युगल का शव, हत्या की आशंका

वाराणसी (हि.स.)। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव के सामने स्थित रेलवे लाइन पर रविवार को प्रेमी युगल का शव मिला। दोनों का शव देख वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों के शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंडुवाडीह-माधोसिंह रेलवे लाइन पर राजातालाब स्टेशन के आगे चित्तापुर गांव के ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो दोहरे रेल लाइन के बीच में अज्ञात युवक-युवती का शव पड़ा देख शोर मचाया। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान के परिवार के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवक पीले रंग का टीशर्ट, खाकी रंग का पैंट व युवती सफेद रंग की छींटदार सूट व नीले रंग की सलवार पहने हुई थी। युवक के सिर पर तथा युवती के पेट पर चोट का निशान भी दिख रहा था। देखने में युवक की उम्र लगभग 24 साल और युवती की उम्र 20 साल लग रही थी। घटनास्थल और आसपास खून के छींटे भी देखे गए। यह देख दोनों की हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। मौके से पुलिस को टूटा दो मोबाइल और एक ब्लू टूथ भी मिला है। क्षेत्रीय थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों शवों के शिनाख्त के बाद और पोस्टमार्टम होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular