Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे ने शुरु किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

रेलवे ने शुरु किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कानपुर। कोरोना काल में अब रेलवे जनता के हितों को देखते हुए ट्रेनों का परिसंचालन करने जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे पर हुए अतिक्रमण को भी हटाने का अभियान भी तेज कर दिया गया है। गुरुवार को उप मुख्य यातायात प्रबंधक की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ जिम्मेदारों ने स्टेशन के कैंट साइड में अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी गयी कि दोबारा अतिक्रमण पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कानपुर सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड में स्टेशन के आसपास रेलवे और छावनी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आरपीएफ तथा रेल बाजार पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया और अतिक्रमण किए गए जगह को खाली कराया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाये गए गुमटी और झोपड़ियों को हटाया गया साथ ही संबंधितों को आगाह भी किया गया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को भी आवश्यक निगरानी और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय रेल पुलिस और आरपीएफ के सहयोग से रेल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान से सामान्य जन को होने वाली असुविधा से भी छुटकारा मिल गया है, क्योंकि अवैध अतिक्रमण के कारण स्टेशन के आसपास की जगह काफी संकरी हो गयी थी। इस अभियान में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, कानपुर, कंपनी कमांडर, आरपीएफ कानपुर सेंट्रल तथा थाना प्रभारी रेल बाजार की प्रमुख उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular