Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे ने "मेरी सहेली" अभियान के तहत 16,355 महिला यात्रियों को किया...

रेलवे ने “मेरी सहेली” अभियान के तहत 16,355 महिला यात्रियों को किया अटेण्ड

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय रेलवे में महिला रेलयात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा प्रदान करने के दृष्टिगत “मेरी सहेली” अभियान प्रारम्भ किया गया है। जिसके अंतर्गत 25 अक्टूबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक अभियान के दौरान रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज द्वारा 6561 महिला यात्रियों, कानपुर सेंट्रल द्वारा 7724 महिला यात्रियों एवं अलीगढ़ द्वारा 2070 महिला यात्रियों सहित कुल 16,355 महिला यात्रियों को अटेण्ड किया गया।

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि “मेरी सहेली” अभियान के तहत गठित टीम द्वारा महिला यात्रियों से सम्बन्धित कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जाती है। प्राप्त सूचना व चेकिंग से सम्बन्धित सूचना प्रतिदिन मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज को समय से दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल में मेरी सहेली प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल-8 महिला टीमों का गठन किया गया है। जिसमें प्रयागराज व कानपुर सेंट्रल (3-3 टीमें) एवं अलीगढ़ (2 टीमें) हैं।

बीते बुधवार को उपनिरीक्षक रीतू हमराह महिला कांस्टेबल प्रीति को गश्त के दौरान प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म 7-8 पर एक लड़की संदिग्ध अवस्था में मिली। जिससे उपनिरीक्षक द्वारा बातचीत करने पर लड़की ने बताया कि मैं भटक कर चली आई हूं। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता बताया कि वह हनुमानगढ़, राजस्थान की रहने वाली है। चाइल्ड लाइन को सूचित करते हुए उस लड़की को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज लाया गया। चाइल्ड लाइन से प्रीति सिंह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आई, जिन्हें नियमानुसार कार्यवाही के उपरांत उक्त लड़की को उनको सुपुर्द किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular