Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे तीन जोड़ी सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन चलाएगा

रेलवे तीन जोड़ी सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन चलाएगा

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा-सूबेदारगंज, सूरत-सूबेदारगंज और बांद्रा -मऊ के बीच तीन जोड़ी सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाएगा।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा के मुताबिक सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी संख्या 09191 बांद्रा (ट.) से प्रत्येक बुधवार को 27 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक तथा रेलगाड़ी 09192 सूबेदारगंज से प्रत्येक शुक्रवार को 29 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक चलेगी। इसमें एसी तृतीय श्रेणी के 12, स्लीपर श्रेणी के छह और एसएलआर के दो डिब्बे होंगे।

इसी प्रकार सूरत-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी संख्या 09117 प्रत्येक शुक्रवार को 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक तथा रेलगाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंज से प्रत्येक शनिवार को 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक चलेगी। इस गाड़ी में एसी तृतीय श्रेणी के 10, स्लीपर श्रेणी के आठ, एसएलआरडी का एक और एसएलआर का एक डिब्बा होगा।

इसी क्रम में मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक रेलगाड़ी संख्या 09193 बांद्रा (ट.) से प्रत्येक मंगलवार को 26 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक तथा रेलगाड़ी संख्या 09194 मऊ से प्रत्येक शनिवार को 28 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक चलेगी। इस गाड़ी में एसी द्वितीय श्रेणी का एक, एसी तृतीय श्रेणी के दो, स्लीपर श्रेणी के 15, सामान्य श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो डिब्बे होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular