Friday, March 6, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलरेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के शव

रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के शव

बस्ती (हि.स.)। जनपद के गौर थाना क्षेत्र के टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक के साथ एक किशोरी का शव मिला है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम को भेज विधिक कार्यवाही कर रही है।

पुलिस की माने तो युवक के शव की पहचान गौर थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी 15 वर्षीय सतीश चौधरी के रूप में हुई है। जबकि किशोरी की पहचान के लिए पुलिस स्थानीय लोगों का सहयोग ले रही है। चर्चा इस बात की है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

महेंद्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular