– घर से मैच खेलने के लिये निकला था युवक
सुलतानपुर (हि.स.)। अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसका सिर शरीर से अलग था। बीते दिनों युवक घर से मैच खेलने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कूरेभार थानाक्षेत्र अंतर्गत पनभरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिली। स्थानीय लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान सरैया मझौवा गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (20) के रूप में हुई है।
मृतक के परिवार ने बताया कि आरिफ शुक्रवार कि नमाज के बाद मैच खेलने के लिए घर से निकला और जब वो देर तक नहीं लौटा तो हमने तलाश शुरू किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, युवक की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती दौर की जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दयाशंकर
