आगरा(हि.स.)। सोहल्ला रेलवे फाटक स्थित ट्रैक पर रविवार को एक महिला का शव मिला। सूचना पर सदर पुलिस पहुंची और छानबीन करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार सुबह सोहल्ला रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक महिला के शव को पड़ा देखा। उन्होंने पहले रेलवे पुलिस को सूचना दी, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंची, जहां घटनास्थल को देखने के बाद उन्होंने थाना सदर को सूचना दी।
मौके पर थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक और सीओ सदर राजीव कुमार पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि लोगों ने सूचना दी थी, कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जानकारी करने में पता चला कि संभवत: महिला ने आत्महत्या की है, उसके ऊपर से कई ट्रेन निकल गई है, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, उम्र लगभग 40 साल है। वह नीले सफेद रंग की चेकदार साड़ी पहने हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
