Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे ट्रैक पर मिला चाय विक्रेता का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला चाय विक्रेता का शव

प्रयागराज (हि.स.)। रेलवे जक्शन प्रयागराज जीआरपी थानाक्षेत्र में हाईकोर्ट रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह चाय दुकानदार का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि वह घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है।

कैन्ट थाना क्षेत्र के करियप्पा रोड अफसर लाइन निवासी महेश कुमार 48 वर्ष पुत्र मोतीलाल परिवार के भरण-पोषण के लिए हाईकोर्ट के समीप चाय की दुकान खोला था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर घर से चुपचाप निकला और घर के समीप स्थित रेलवे जंक्शन प्रयागराज के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी प्रयागराज थाने की पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराया तथा शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि वह घर में पत्नी से हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular