Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव आरपीएफ और जीआरपी पहचान में...

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव आरपीएफ और जीआरपी पहचान में जुटी

देवरिया ( हि . स . ) ।देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 पश्चिमी छोर के समीप रेलवे लाइन पर शनिवार को दोपहर के वक्त अधेड़ का शव मिला । सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी शव की पहचान करने में जुट गई है ।

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाम नम्बर 2 सीढ़ी पश्चिमी के पास आज दोपहर में अज्ञात ( 42 ) पुरुष की आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से कट गई ।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ दरोगा प्रेम सागर हेड कांस्टेबल परमेन्द्र राय और सत्य प्रकाश राय जीआरपी देवरिया के दरोगा राम सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत यादव और विजय शंकर मौके पर पहुंचे । अधेड़ के शरीर पर ग्रीन कलर जैकेट , भूरे रंग की पैंट है। उसके दाढ़ी-बाल अधपके हैं।। जीआरपी शव को मोर्चरी में रखकर पहचान में जुट गई है ।

आरपीएफ इंस्पेक्टर मन भरन ने बताया कि प्लेटफार्म पर शव मिला है । आरपीएफ और जीआरपी पहचान करने में जुट गई है । जीआरपी द्वारा शव को मोर्चरी में रखा गया है ।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular