Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे की लापरवाही किसानों पर पड़ी भारी,अधूरे नाले के चलते डूबी फसल

रेलवे की लापरवाही किसानों पर पड़ी भारी,अधूरे नाले के चलते डूबी फसल

– समस्या का समाधान न होने पर आन्दोलन करेंगे किसान

औरैया (हि.स.)। न्यू डेडीकेडेट माल कोरीडाेर द्वारा रेलवे लाइन के किनारे कस्बा और खेतों की जल निकासी के लिए बनाया गया नाला अधूरा छोड़े जाने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गयी है। जिससे कंचौसी कस्बा के बान बाजार और आसपास गांवों में बस्ती और खेत जलमग्न है, जिससे बोई धान, मक्का आदि फसलें नष्ट हो गयी है। इससे किसानों में रेल अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन करने को विवश होगे। जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

कंचौसी रेलवे क्रासिंग से पूर्व की ओर डीएफसी द्वारा कई वर्षों से नाला अधूरा छोड़े जाने से बान बाजार, कमलापति का पुरवा, रानेपुर के किसानों की धान व मक्का की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों के ऊपर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। किसान राजेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू , मुंशी पाल, रामावतार, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कई बार हम सभी किसान डीएफसी के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अगर डीएफसी समस्या का समाधान नहीं करता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर डीएस चम्पिया का कहना कर्मचारियों को मौके पर भेजकर अधूरे नाले को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular