Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे का माल चोरी करते हुए आरपीएफ संपत्ति चोरी करने वाले तीन...

रेलवे का माल चोरी करते हुए आरपीएफ संपत्ति चोरी करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार

देवरिया (हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व अपराध आसूचना शाखा भटनी ने मंगलवार को तीन शातिर चोरों को पकड़ा है। ये लोग रेलवे का माल चोरी करते हैं।

पकड़े गए गौरी बाजार निवासी गुड्डू यादव, प्रमोद यादव और सोनू यादव है। ये लोगो काफी दिनों से गौरीबाजार-बैतालपुर के मध्य रेलवे का माल चुराते हुए रंगे हाथ आरपीएफ ने पकड़ा है। इस दौरान आरपीएफ को अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल व नगदी बरामद की है। तीनों अभियुक्तों द्वारा यह बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में भी टीआरडी बॉन्ड की चोरी की गई थी। गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular