Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

 रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

कानपुर(हि.स.)। बेकनगंज थाना क्षेत्र स्थित दादा मिया चौराहे के पास सोमवार को एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दल के कर्मचारियों ने अतिशीघ्र आग पर काबू पाया। आग से लाखों की क्षति बतायी जा रही है। पुलिस कहना है कि जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह कहना असंभव है कि कितने की क्षति हुई है।

बेकनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दादा मियां चौराहे के पास मन्नान की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। सोमवार को अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना तत्काल अग्नि शमन दस्ते को दी गई। सूचना पर अग्नि शमन दस्ते के कर्मचारी दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने में अतिशीघ्र कामयाब हो गए। आग से कितने की क्षति हुई है इसका आकलन तो अग्नि शमन दस्ते की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग से कितने की क्षति हुई है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular