शास्त्रीय संगीत, कीर्तन भजन और हनुमान चालीसा का पाठ कर दर्जनों प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को अतिथियों ने किया पुरस्कृत
गोंडा। रेडियो अवध द्वारा डा. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह (टाउन हॉल) में मंगलवार को आयोजित लोक गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रामप्रकाश गुप्त, खरगूपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, प्रतिष्ठित कारोबारी महेंद्र सिंह छाबड़ा, लॉजिक लॉजिस्टिक सेंटर के चेयरमैन नसीम अहमद आदि ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीओ सिटी ने कहा कि गोंडा जैसे जनपद में एफएम रेडियो की शुरुआत अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही रेडियो की तरफ से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कराई जा रही यह प्रतियोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।इसके लिए मैं आयोजक मंडल को धन्यवाद देता हूं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ, दीप सामाजिक संस्थान तथा सत्य सरोज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्रीय गायन कीर्तन भजन व हनुमान चालीसा आदि की प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गई। शास्त्रीय प्रतियोगिता का आगाज आदित्य त्रिपाठी ने राग हेमंत, तीन ताल मात्रा में बांसुरी वादन से किया।

गौरव भारती व राघव द्विवेदी ने तबला वादन से लोगों का मन मोह लिया। हनुमान चालीसा गायन में अभिषेक शुक्ल ने प्रथम, विनय सिंह ने द्वितीय और हरि ओम मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक गायन में शिवानी तिवारी ने प्रथम, शिवानी पांडेय ने द्वितीय और मनीष दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीना यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। भजन कीर्तन में प्रगति त्रिपाठी प्रथम, अखंड मिश्रा द्वितीय एवं मानसी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एससीपीएम हॉस्पिटल एंड मेडिकल कालेज के चेयरमैन डा. ओएन पांडेय, आरएन पांडेय हॉस्पिटल एंड नर्सिंग कालेज के चेयरमैन डा. राजेश पांडेय, गोंडा मेडिकल सेंटर की निदेशक व मिसेज एशिया इंटर नेशनल क्लासिक डा. अनीता मिश्रा, आरबी राव हॉस्पिटल के चेयरमैन डा. डीके राव, एलबीएस पीजी कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, समाजसेवी संजू छाबड़ा ने विजई प्रयभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।
रेडियो अवध के कार्यक्रम निदेशक व वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी तथा श्रीमती उर्मिला पांडेय ने अतिथियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मायाराम शर्मा, मोहित दुबे व अंजू भारती ने निर्णायक की भूमिका निवाई। रघुनाथ पांडेय व इरफान मोईन ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डाक अधीक्षक श्रीमती किरण सिंह, फुलवारी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक नीता सिंह, इंद्रा इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज त्रिपाठी, कीर्तनकार कौशलाधीश उपाध्याय, क्रिकेटर चांद, शिवा कांत मिश्र विद्रोही, राजेंद्र सिंह खुराना आदि उपस्थित रहे।

