Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडारूस-यूक्रेन युद्ध से तृतीय विश्व युद्ध की संभावना-प्रो. पांडेय

रूस-यूक्रेन युद्ध से तृतीय विश्व युद्ध की संभावना-प्रो. पांडेय

संवाददाता

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक प्रातः जागरण कर दैनिक क्रिया के उपरांत योगा प्राणायाम कर परिसर की सफाई की और नाश्ते के उपरांत रैली निकाली जिसमें स्वयं सेवकों ने चयनित ग्राम मिश्रौलिया में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, साक्षरता, महिला शिक्षा आदि मुद्दों पर ग्राम सर्वेक्षण किया। दोपहर के भोजन के उपरांत बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में एलबीएस कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ आर एस पाण्डेय ने अपने संबोधन में यूक्रेन-रूस युद्ध के विविध आयामों पर बोलते हुए बताया कि रूस अपने सुरक्षा हितों को देखते हुए नाटो के प्रसार को रोकने के लिए ही हमला किया है। रूस नहीं चाहता कि यूक्रेन नाटो में शामिल होकर पश्चिमी देशों का शस्त्रागार बनकर उसकी संप्रभुता को चुनौती देने की स्थिति में हो, जिसमें अमेरिका के हथियार बिक्री का हित भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने वैश्विक संगठन ब्रिक्स, क्वैड आदि संगठनों की भूमिका पर भी चर्चा की।

रूस-यूक्रेन युद्ध से तृतीय विश्व युद्ध की संभावना-प्रो. पांडेय

सैन्य विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आरबीएस बघेल ने गीत सुनाकर स्वयंसेवकों में राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया तथा रामायण के चरित्र मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के त्याग-सेवा, सहनशीलता, दया, करुणा आदि भावना सेवकों को अपनाने की प्रेरणा दी। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए स्वयंसेवकों को वक्ताओं की बात ध्यान पूर्वक सुनने तथा सदा उन्हें अपने जीवन में अनुसरण करने की शिक्षा दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव शरण शुक्ला ने किया। डॉ लोहंस कल्याणी, डॉ अवधेश वर्मा, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ हरीश शुक्ला ने रैली निकालने तथा संपूर्ण कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस संपूर्ण कार्यक्रम में स्वयं सेवकों शिवम मिश्रा, अंकित कुमार, वेदांश, मनीष शर्मा, सोनी चतुर्वेदी, मुनीर सिद्दीकी, उदय नारायण द्विवेदी आदि स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया।

रूस-यूक्रेन युद्ध से तृतीय विश्व युद्ध की संभावना-प्रो. पांडेय
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular