Thursday, March 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर गूगल व फेसबुक पर लगाया...

रूस ने प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर गूगल व फेसबुक पर लगाया जुर्माना

मॉस्को (हि. स.)। रूस ने गूगल और फेसबुक पर प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर अलग-अलग आठ मामलों में कुल 26 मिलियन रूबल्स (353,890 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। जिसमें से गूगल को 6 मिलियन रूबल्स तीन अलग-अलग अपराध के लिए चुकाने को कहा गया है।  

रूस की कोर्ट ने मंगलवार को गूगल और फेसबुक पर प्रतिबंधित सामग्री डिलीट नहीं करने पर यह कार्रवाई की है।  रूस ने प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर गूगल व फेसबुक पर लगाया जुर्माना

रूस ने पहले ही अमेरिका की सोशल नेटवर्क साइट ट्वीटर पर प्रतिबंधित सामग्री को डिलीट नहीं करने के कारण दंडात्मक कार्रवाई कर चुकी है। रूस की तरफ से यह कार्रवाई इंटरनेट की स्वतंत्रता-संप्रभुता पर पहरा जैसा है।

मॉस्को तजाकिस्तान कोर्ट ने फेसबुक पर 26 मीलियन रूबल्स का जुर्माना आठ अलग-अलग मामलों में लगाया है। कोर्ट ने कहा कि दोनों कपंनियां प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए दोषी हैं।

फेसबुक की तरफ से तत्काल इस मामले में कोई बयान या जवाब नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular