Friday, February 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस का दावा, हमला करने आए यूक्रेन के तीन ड्रोन मार गिराए

रूस का दावा, हमला करने आए यूक्रेन के तीन ड्रोन मार गिराए

मॉस्को (हि.स.)। रूस ने आज तड़के यूक्रेन के मानवरहित तीन ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इस बारे में रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि रविवार तड़के मॉस्को में तीन यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए। इस दौरान एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। एक ड्रोन को शहर के बाहरी इलाके में मार गिराया गया। दो अन्य को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में नष्ट कर दिया गया। मॉस्को यूक्रेन की सीमा से लगभग 500 किलोमीटर दूर है।

मॉस्को ने ड्रोन हमलों के लिए कीव को जिम्मेदार ठहराया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमले का प्रयास कहा है। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा है कि कीव शासन के आतंकवादी हमले के प्रयास को विफल कर दिया गया। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा है कि शहर के दो कार्यालय टावर के अग्रभाग मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कीव शासन के ऐसे हमले अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों की मदद के बिना संभव नहीं हैं।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular