Friday, February 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और चीन पर नजर रखने के लिए जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा...

रूस और चीन पर नजर रखने के लिए जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा अमेरिका

वाशिंगटन (हि.स.)। रूस और चीन पर नजर रखने के लिए अमेरिका अगले कुछ महीनों में जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा। माना जा रहा है कि अमेरिका कई उपग्रह लॉन्च करेगा, जिनकी शुरुआत जुलाई के बाद होगी।

अमेरिका ने रूस और चीन की अंतरिक्ष में बढ़ती हुई ताकत को मात देने की तैयारी कर ली है। कुछ दिन पहले ही ऐसी रिपोर्ट आई थी कि चीन के एक उपग्रह ने अंतरिक्ष के अंदर अमेरिकी उपग्रह की जासूसी की थी। इससे अमेरिकी रक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद से ही अंतरिक्ष में चीन और रूस को कड़ी टक्कर देने की तैयारियां शुरू हो गई थी। साइलेंट बार्कर नाम से बुलाया जाने वाला उपग्रहों का यह नेटवर्क जमीन आधारित सेंसर्स और पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित उपग्रहों की क्षमता बढ़ाने में अपनी तरह का पहला तंत्र होगा। इन उपग्रहों को पृथ्वी से लगभग 22,000 मील (35,400 किलोमीटर) ऊपर रखा जाएगा।

अमेरिकी स्पेस फोर्स यानी अतंरिक्ष बल राष्ट्रीय टोही कार्यालय (एनआरओ) के साथ उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। उसका कहना है कि ये उपग्रह समय पर खतरे का पता लगाने, अंतरिक्ष से वस्तुओं को खोजने और ट्रैक करने की क्षमता प्रदान करेंगे। एनआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि साइलेंट बार्कर नाम से बुलाए जाने वाले उपग्रहों को जुलाई के बाद लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च करने की तारीख सोशल मीडिया पर 30 दिन पहले बताई जाएगी।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular