Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयरूसी वैक्सीन की कीमत तय, 995 रुपये में मिलेगी एक डोज

रूसी वैक्सीन की कीमत तय, 995 रुपये में मिलेगी एक डोज

डॉ. रेड्डीज लैब के कस्टम फार्मा सर्विसेज के ग्लोबल हेड दीपक सपरा ने लगवाई पहली डोज 

विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। अगले हफ्ते से भारतीय बाजारों में उपलब्ध होने वाली रूस की ‘स्पुतनिक वी’ कोरोना वैक्सीन की कीमत तय कर दी गई है। भारत में स्पुतनिक वैक्सीन की कीमत 948 रुपये होगी। वैक्सीन पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा, जिसके बाद एक डोज की कीमत 995 रुपये हो जाएगी। इस बारे में शुक्रवार को डॉ. रेड्डीज लैब ने बयान जारी कर कीमतों का खुलासा किया। साथ ही बताया कि स्थानीय उत्पादन में बढ़ोतरी होने के बाद स्पूतनिक की कीमत कम हो सकती है। 
बता दें कि पिछले महीने डीसीजीआई ने स्पुतनिक वी के उपयोग को मंजूरी दी थी। उसके बाद देश में आज पहली बार विदेशी वैक्सीन लगी है। हैदराबाद में स्पुतनिक की पहली डोज डॉ रेड्डीज लैब के कस्टम फार्मा सर्विसेज के ग्लोबल हेड दीपक सपरा को दी गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular