Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूसी मीडिया बोली-NATO के खिलाफ छिड़ चुका है तीसरा विश्व युद्ध

रूसी मीडिया बोली-NATO के खिलाफ छिड़ चुका है तीसरा विश्व युद्ध

इंटरनेशनल डेस्क

मास्को। रूस की सरकारी मीडिया का कहना है कि नाटो के खिलाफ मॉस्को का अब वर्ल्ड वॉर 3 छिड़ चुका है. यह सनसनीखेज बयान एक नामी टीवी प्रेंजेटर की ओर से उस घटना के बाद आया, जिसमें रूस ने यूक्रेन में एक और जीआरयू मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंट खो दिया. यह क्रेमलिन की शीर्ष खुफिया सर्विस है. ओल्गा स्केबेयेवा ने रोसिया 1 चैनल के दर्शकों से कहा कि जिसे आगे बढ़ाया गया है उसे तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है.उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से सुनिश्चित है. प्रोपेगेंडा फैलाने वाले टीवी प्रेजेंटर ने कहा, अब हम यकीनन नाटो को इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर वह खुद नाटो नहीं है तो हमें उसे ढूंढना होगा. दरअसल अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि गुरुवार को उत्तरी काला सागर में डूबा रूस का मिसाइल वाहक युद्धपोत यूक्रेन के दागे गए पोत-रोधी मिसाइल हमले का निशाना बना था और कम से कम एक मिसाइल पोत पर गिरा था. कीव सरकार ने भी युद्धपोत पर मिसाइल हमले का दावा किया है. पेंटागन के अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे यूक्रेन के दावे का सत्यापन नहीं कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसे खारिज भी नहीं किया था. अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर खुफिया जानकारी साझा की और कहा कि मोस्क्वा पर बुधवार को कम से कम एक, संभवतः दो मिसाइलें गिरी थीं, जिससे उसमें आग लगी. वहीं रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को अब तक कितना नुकसान हुआ है, इसका ब्योरा राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया है. एक चैनल को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि शुरुआती डेटा के मुताबिक अब तक 3000 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं. इसके अलावा 10 हजार जवान घायल हो चुके हैं.

रूसी मीडिया बोली-NATO के खिलाफ छिड़ चुका है तीसरा विश्व युद्ध

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular