Monday, February 16, 2026
Homeमनोरंजनरुबीना और अभिनव ने दिए इन 13 'शर्मनाक सवालों' के जवाब

रुबीना और अभिनव ने दिए इन 13 ‘शर्मनाक सवालों’ के जवाब

मनोरंजन डेस्क

मुम्बई। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। रुबीना दिलैक अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। साथ ही फैंस के कई सवालों के जवाब भी देती रहती हैं। रुबीना दिलैक टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला की पत्नी हैं। यह दोनों अक्सर फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने फैंस के 13 ’शर्मनाक सवालों’ के जवाब दिए हैं। रुबीना दिलैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अभिनव शुक्ला के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यह दोनों फैंस के 13 ’शर्मनाक सवालों’ के जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से पूछा गया कि उन दोनों में से एक कौन सबसे ज्यादा सोचता है ? उन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा अधिकार जमाता है। इन सवाल के जवाब में अभिनव ने पत्नी रुबीना को सबसे ज्यादा अधिकार कमाने वाला बताया। खुद रुबीना ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इसके अलावा रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से और भी कई सवाल किए। सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि छोटे पर्दे पर राज करने वाली रुबीना दिलैक अब बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जी हां, रुबीना दिलैक जल्द ही बिग स्क्रीन पर कदम रखने वाली हैं। इस बात की जानकारी हाल ही में फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों की दी है।

यह भी पढ़ें :  जानें कब तक आम लोगों के लिए बंद हुआ लाल किला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular