Thursday, April 2, 2026
Homeव्यापाररुपये में लगातार दूसरे दिन कमजोरी का रुख

रुपये में लगातार दूसरे दिन कमजोरी का रुख

नई दिल्ली (हि.स.)। मुद्रा बाजार में रुपये ने आज एक बार फिर डॉलर के मुकाबले कमजोरी का रुख प्रदर्शित करते हुए कारोबार की शुरुआत की है। रुपये ने आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन शुरुआती कारोबार में ही इसमें सात पैसे तक की गिरावट आ गई।

इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपये में आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ 75.41 रुपया प्रति डॉलर के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही डॉलर की मांग तेज हो जाने के कारण रुपये पर दबाव बनने लगा, जिसके कारण रुपया गोता लगाकर 75.43 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

जानकारों के मुताबिक डॉलर की मांग में तेजी आने के साथ ही विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की मजबूती से भी रुपये पर दबाव की स्थिति बनी है। यही वजह है कि रुपया आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी कल सोमवार को रुपये में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की कमजोरी आई थी। जिसकी वजह से रुपया गिरकर 75.36 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular