Wednesday, February 11, 2026
Homeव्यापाररुपये ने मामूली मजबूती के साथ शुरू किया कारोबार

रुपये ने मामूली मजबूती के साथ शुरू किया कारोबार

नई दिल्ली (हि.स.)। डॉलर की मांग में गिरावट आने और विदेशी बाजार में डॉलर की कीमत में आई कमजोरी की वजह से आज मुद्रा बाजार में रुपये की स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है। रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले मामूली मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है।

मंगलवार की सुबह इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया चार पैसे की मजबूती के साथ डॉलर की तुलना में 73.80 रुपये के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के तुरंत बाद मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग में हल्की तेजी आई, जिसके कारण रुपया फिसलकर प्रति डॉलर 73.82 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि कुछ मिनट बाद ही डॉलर की मांग सामान्य हो गई, जिसकी वजह से रुपया वापस 73.80 के स्तर पर आकर कारोबार करने लगा। अभी तक के कारोबार में डॉलर अन्य छह अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में भी कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है। इसकी वजह से रुपये की मजबूती बनी हुई है।

इसके पहले रुपया पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को डॉलर की तुलना में 14 पैसे की कमजोरी के साथ 73.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular