Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरुपये को लेकर हुए विवाद में हुई थी युवक की हत्या, हत्यारा...

रुपये को लेकर हुए विवाद में हुई थी युवक की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी में युवक की हत्या कर शव को जंगल छिपाने वाले हत्यारे को पुलिस ने आखिरकार ढूंढ निकाला। शुक्रवार को कैंट पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया आला ए कत्ल भी बरामद कर लिया। 
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बीती 29 अगस्त को गोसाईगंज के जंगल में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान निलमथा निवासी 45 वर्षीय रामराज के रुप में हुई थी। मृतक की पत्नी ऊषा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने विजय नगर निवासी मोहम्मद आलम को धर दबोचा। 
पूछताछ पर हत्यारोपित ने स्वीकार किया कि शराब पीने के  रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इस पर आलम ने पिकअप में रखे चाकू से रामराज की गर्दन पर मार दिया था। मौके पर ही उसकी मौत हो जाने से शव को जंगल में फेंक दिया था। इसके बाद कपड़े व गाड़ी को धोकर घर आया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular