Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयरीनू सिंह जेआरएफ के लिए चयनित,लोगों ने दी बधाई,

रीनू सिंह जेआरएफ के लिए चयनित,लोगों ने दी बधाई,

सिद्धार्थनगर की रीनू सिंह जेआरएफ के लिए चयनित,लोगों ने दी बधाई, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कर रही है शोध,

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील छेत्र के नाउवागांव निवासी व डुमरियागंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रण विजय सिंह की पुत्री रीनू सिंह जेआरएफ के लिए चयनित हुई है। भारतीय अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली द्वारा रीनू सिंह को जेआरएफ के लिए चयनित किया गया है। वो सिद्धार्थनगर जिले में स्थित सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में डाक्टर सच्चिदानंद चौबे इतिहास विभाग के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही है।

रीनू ने बताया कि नेट जेआरएफ के लिए उन्होंने नियमित पढ़ाई की थी। उन्होंने टाइम मेनेजमेंट का ध्यान रखते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनका कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग अपने करियर को बेहतर बनाने में करना चाहिए ना कि सिर्फ मनोरंजन का साधन बनाने में। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शुरूआती मेहनत ही उन्हें सफलता दिलाती है। सफलता का कोई शोर्टकर्ट नहीं होता है। उनके पिता रणविजय सिंह ने बताया की रीनू की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हुई। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बहुत गंभीर थी।ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करती थी। आज हम सभी बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे रहे। गांव के लोग कहते है की बचपन से हमने रीनू को पढ़ाई लिखाई के प्रति बहुत समर्पित देखा है। आज उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इन्होंने दी बधाई

रीनू की इस उपलब्धि पर इंदु सिंह, रामेंद्र कुमार सिंह, निर्मला सिंह, मनोज तिवारी, यशवंत यादव, प्रवीण सिंह, अमित कुमार, नागेंद्र पाण्डेय, सोनिया सिंह, युवराज पांडेय, विनय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
मोहम्मद शाहिद
डुमरियागंज सिद्दार्थ नगर

RELATED ARTICLES

Most Popular