Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रिश्वत लेते बीईओ को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

 रिश्वत लेते बीईओ को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

शिक्षक से एरियर बिल पास के लिए मांगी 50 हज़ार की रिश्वत

आगरा (हि.स.)। आगरा जनपद के बरौली अहीर ब्लॉक से विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते बीईओ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिक्षक की शिकायत के आधार पर टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। फ़िलहाल टीम बीईओ से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला आगरा जनपद के बरौली अहीर ब्लॉक क्षेत्र का है। यहाँ गुरुवार को विजिलेंस टीम ने 50 हज़ार की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अधिकारी का नाम प्रमोद कुमार बताया गया है। अधिकारी के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय गंगरोआ में तैनात शिक्षक प्रदीप कुमार ने एरियर बिल पास करने के एवज में 50 हज़ार की रिश्वत मांगे जाने की विजिलेंस टीम से शिकायत की थी।

शिक्षक की शिकायत के पश्चात विजिलेंस टीम द्वारा आज योजना के मुताबिक छापेमारी की गयी। इस दौरान टीम ने अधिकारी को 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल टीम खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से मामले की पूछताछ कर रही है।

श्रीकांत/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular