Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रिमझिम बरसे बदरा,मौसम ने बदली करवट,गर्मी से राहत

 रिमझिम बरसे बदरा,मौसम ने बदली करवट,गर्मी से राहत

झांसी(हि. स.)। झांसी मंडल के तीनों जिलों में कल शाम से मौसम ने करवट बदली। कल शाम से आसमान में काली घटा छाई रही और 15 मिनट बारिश हुई। आज सुबह से हवा के साथ 11 बजे से बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की मानें तो आज से आगामी तीन दिनों यानि 22 जून तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

गर्मी अपने चरम पर थी। लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल था। आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। गर्मी के कहर से लोग अत्यंत परेशान थे। लोग हीटवेव के प्रभाव से बीमार पड़ रहे थे। घर के काम के लिए भी लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। गर्मी की वजह से लोग अपने काम के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे थे। तेज धूप और हीटवेव से झांसी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। ऐसे में सोमवार की सुबह लोगों को राहत लेकर आई।

झांसी समेत जालौन व ललितपुर के कई जगहों पर सोमवार को सुबह से काले बादल छाए रहे। तेज हवा के साथ बारिश भी देखने को मिली। सोमवार के अगले दिन भी दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्रा ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात के प्रभाव के कारण मौसम ने करवट बदली है। 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगभग 2 घंटे चली अचानक हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई। तापमान 45 डिग्री से लुढ़ककर 38 डिग्री पर आ गया। मौसम के करवट बदलने की वजह से लोगों को राहत मिली।

महेश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular