Sunday, March 22, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलरिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, पुलिस बोली- केवल गोरखपुर जाने से...

रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, पुलिस बोली- केवल गोरखपुर जाने से रोका

लखनऊ |सीएम योगी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले चर्चित रिटायर आईपीएस को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जारिए दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्हें केवल गोरखपुर जाने से रोका गया है।। पुलिस का कहना है कि उन पर रेप आरोपी का साथ देने का आरोप है। आरोपों की जांच चल रही है। कमेटी ने गंभीर आरोप की जांच के लिए इन्हें तलब किया है।

अमिताभ ने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के खिलाफ यूपी विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे। इस बीच उन्हें ACP गोमतीनगर ने आकर रोक लिया।

अमिताभ ठाकुर फिलहाल आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर थे। अमिताभ रिटायर किए गए थे। अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस के साथ-साथ कवि व लेखक हैं।अमिताभ ठाकुर ने अखिलेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।अमिताभ के खिलाफ पांच विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। उनके खिलाफ आरोप था कि 16 नवम्बर 1993 को आईपीएस की सेवा प्रारंभ करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा शासन को नहीं दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 1993 से 1999 तक का वर्षवार संपत्ति विवरण शासन को एकमुश्त दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular