Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरिटायर्ड सूबेदार के घर से 12 लाख के गहने उड़ा ले गये...

रिटायर्ड सूबेदार के घर से 12 लाख के गहने उड़ा ले गये बदमाश, घर में अकेले थीं बच्चियां

सुलतानपुर (हि.स.)। कोतवाली नगर के शाहगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिरवारा रोड मोहल्ले में बदमाशों ने एक रिटायर्ड सूबेदार के घर से करीब 12 लाख का गहना उठा ले गये। घटना के समय घर पर अकेले दो बच्चियां ही थीं। सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने पड़ताल की है।

सिरवारा मोहल्ला निवासी नंदलाल यादव रिटायर्ड सूबेदार तीस साल जॉब करने के बाद अब रेलवे में जॉब कर रहे हैं। मंगलवार रात वे ड्यूटी पर थे। घर पर उनकी दो बेटियां ही थीं। उन्होंने बताया कि पीछे के रास्ते से बदमाश घर में घुसे, लाइट बंद किया और फिर बच्चियों को बंधक बनाकर करीब 12 लाख कीमत के जेवरात लूट ले गये। घटना के बाद बेटियों ने डायल 112 को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

नंदलाल यादव ने बताया कि डरा-धमका कर सारा जेवर बदमाश ले गये हैं। बच्ची ने बताया कि एक बदमाश अंदर आया था और वह कह रहा था कि मेरे और साथी ऊपर खड़े हैं। घर की लाइट बदमाश ने बंद कर रखी थी। मोबाइल की स्क्रीन की लाइट से वह डरा- धमका रहा था। बदमाश ने नकाब लगा रखा था। मामले में एडिशनल एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular