Wednesday, March 4, 2026
Homeव्यापाररिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले बाजार

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले बाजार

सेंसेक्स 56,500 और 16,850 के पार
मुंबई । वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 56,527.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद 376.65 अंक की तेजी के साथ 56,501.37 पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 100.95 अंक बढ़कर 16,806.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एमएंडएमद्व मारुति, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 175.62 अंक बढ़कर 56,124.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 68.30 अंक बढ़कर 16,705.20 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular