Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरिंग रोड फेज-2 पर कंटेनर और ट्रक में सीधी टक्कर, चालक की...

रिंग रोड फेज-2 पर कंटेनर और ट्रक में सीधी टक्कर, चालक की मौत

वाराणसी (हि.स.) । रिंग रोड फेज-2 पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर में सीधी टक्कर से डीसीएम ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की सूचना पर मृत ट्रक चालक के परिजन भी वाराणसी के लिए रवाना हो गये। पड़ाव चंदौली से डीसीएम ट्रक पर टायर लाद कर राजातालाब कोइलीपुर ढढोरपुर निवासी वाहन चालक दिनेश कुमार पांडेय (46) गोरखपुर जा रहा था। लोहरापुर में रिंग रोड फेज-2 पर वह गलत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक लेकर बढ़ रहा था। इसी दौरान सामने से आए कंटेनर से ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में घटनास्थल पर ही दिनेश की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रिंग रोड पर देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने भाग रहे कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि डीसीएम चालक गलत दिशा में भी वाहन को बहुत तेज गति से भगा रहा था। नियंत्रण न रख पाने के कारण हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular