Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरिंग रोड पर खड़ी पीआरवी को ट्रक ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी...

रिंग रोड पर खड़ी पीआरवी को ट्रक ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल

वाराणसी (हि.स.)। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप रिंग रोड के किनारे खड़ी पीआरवी (0635) में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पीआरवी और ट्रक दोनों पलट गये। हादसे में पीआरवी में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात हुए हादसे की जानकारी पर अफसर भी मौके पर पहुंच गये।

हरिहरपुर गांव के समीप रिंग रोड फेज-1 पर सड़क किनारे डायल-112 के पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) खड़ी थी। उसमें चालक होमगार्ड जिलेदार (45), सिपाही अंबिका प्रसाद (42) और हेड कांस्टेबल पति राम प्रजापति वाहन में बैठे हुए थे। रात लगभग तीन बजे गिट्टी लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे में पीआरवी चालक होमगार्ड जिलेदार, सिपाही अंबिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हेड कांस्टेबल पति राम प्रजापति बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए। हेड कांस्टेबल पति राम प्रजापति ने अफसरों को हादसे की सूचना देने के बाद घायल होमगार्ड और सिपाही को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular