Wednesday, March 25, 2026
Homeमनोरंजन रिंकू सिंह की शादी में डांस करेंगे शाहरुख खान

 रिंकू सिंह की शादी में डांस करेंगे शाहरुख खान

केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने गुजरात टाइटंस के साथ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत के बाद रिंकू सिंह को अपने ही अंदाज में ट्वीट कर बधाई दी। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिंकू सिंह से वादा किया है कि वह जब भी शादी करेंगे, तो उनकी शादी में डांस करने जरूर आएंगे।

केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने आईपीएल में मैच जीतने के बाद शाहरुख खान से हुई बातचीत के बारे में कहा, ”शाहरुख खान मुझसे मेरी शादी के बारे में बात करने लगे। उन्होंने कहा- ”लोग मुझे अपनी शादी में इनवाइट करते हैं, लेकिन मैं नहीं जाता। मैं आऊंगा और तुम्हारी शादी में नाचूंगा।

रिंकू सिंह ने अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने लगातार पांच छक्के लगाकर मैच का पासा पलट दिया। रिंकू के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केकेआर ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular