– लूटी गई चेन सस्ते दाम पर लोगों को बेचते थे अभियुक्त
लखनऊ(हि.स.)। ठाकुरगंज थाना और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार को दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में हुई कई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
ठाकुरगंज थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि दो अभियुक्त कमलेश तिवारी और गोलू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर विशेषकर महिलाओं को अपना शिकार बनाकर चेन लूटी है। वे लूट की चेन को जरूरत बताकर राह चलते लोगों को उचित दाम पर बेच देते थे।
अभियुक्त कमलेश तिवारी के 24 फरवरी को जेल से छूटने के बाद 27 को बुद्धेश्वर पुल के पास और 02 मार्च को दुबग्गा पार्क के पास टहल रही महिलाओं से चेन लूटी गई है। इसके अलावा उन्होंने 04 मार्च को गाजीपुर थाना एवं 05 मार्च को चेन लूट की घटना को अंजाम दिया।
उसके खिलाफ ठाकुरगंज, नाका और थाना ताल कटाेरा क्षेत्र में गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। वह प्रत्येक घटना में अलग-अलग साथियों के साथ मिलकर लूट करता था। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
दीपक
