-पांचवे चरण में चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची
लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश मे पांचवे चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने पांचवे चरण में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के नेताओं में बड़े बुजुर्गों के साथ युवाओं व महिलाओं को भी शामिल किया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ पंखुड़ी पाठक,आराधना मिश्रा मोना और सुप्रिया श्रीनेत्र को भी स्टार प्रचारक बनाया है।
पांचवे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम भी शामिल है।
कांग्रेस ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद,निर्मल खत्री,वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी,पीएल पुनिया और पूर्व सांसद उदित राज को भी स्टार प्रचारक बनाया है।
इसके अलावा सचिन पायलट, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा,नसीमुद्दीन सिद्दीकी,आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप जैन आदित्य, मुहम्मद अजहरूद्दीन, मोहम्मद मुकीम, विभाकर शास्त्री, के.एल.शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड़, राजेश तिवारी, सत्य नारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, साधना भारती और बाजीराव खेड़े को भी स्टार प्रचारक बनाया है।
बृजनन्दन
