आगरा (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को परिवार सहित ताजमहल का दीदार किया। द्रविड़ को ताजमहल में देख उनके प्रशंसकों ने उनसे मिलने की कोशिश भी की, लेकिन सख्त सुरक्षा के चलते ऐसा नहीं हो पाया। इससे पहले उन्होंने शनिवार को फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया था।
आगरा में आज सुबह राहुल द्रविड़ परिवार सहित ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। यहां वे पत्नी और दो बेटों के साथ आएं हैं। उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया और साथ ही गाइड से ताजमहल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी लीं। ताजमहल से पहले द्रविड़ ने शनिवार को परिवार सहित फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया था। यहां उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, पंच महल, बीरबल पैलेस, अस्तबल, जोधाबाई पैलेस, बुलंद दरवाजा के दीदार के साथ-साथ सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में सजदा कर चादरपोशी की और मन्नत का धागा बांधा। यहां भी सुरक्षा कारणों की वजह से उनके प्रशंसक उनसे नहीं मिल पाए।
श्रीकांत
