Thursday, February 12, 2026
Homeअन्यराहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के निधन पर जताया...

राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दुख प्रकट किया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। राहुल ने कहा कि भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में आबे की अहम् भूमिका रही है। वह आबे के परिवार और जापान के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जापान के नारा शहर में जानलेवा हमला हुआ। आबे पर उस समय हमला हुआ जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। हमलावर को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था और आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान आबे का निधन हो गया।

आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular