Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी ने की मृतक किसानों के आश्रितों को मुआवजा देने की...

राहुल गांधी ने की मृतक किसानों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और मांग की कि मृतक किसानों के आश्रितों को सरकार मुआवजा दे।

आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों के विरोध के दौरान मरने वाले किसानों का केंद्र सरकार के पास कोई डाटा नहीं होने सम्बन्धी बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ऐसे 403 किसानों की पहचान की है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से माफी मांगते हुए कृषि कानूनों को लाए जाने संबंधित अपनी गलती को स्वीकारा है। उनकी इस गलती से देश में 700 लोगों की मौत हुई है। अब आप उनके नामों को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं। सरकार किसानों को उनका हक देने से हिम्मत क्यों नहीं कर रही।

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 403 किसानों की पहचान की है और उनके आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया है। साथ ही 152 लोगों को नौकरियां दी हैं। इसके अलावा हमारे पास अन्य राज्यों से 100 नामों की सूची है। तीसरी सूची के नाम सार्वजनिक हैं जिनको आसानी से सत्यापित किया जा सकता है।

कहा कि सरकार कह रही है कि उनके पास कोई नाम नहीं है। राहुल ने इस जवाब के पीछे की सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के अलावा किसानों की किसी मांग को स्वीकार नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular