Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसियों ने निकाली यात्रा,...

राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसियों ने निकाली यात्रा, भाजपा पर साधा निशाना

कानपुर (हि.स.)। राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंशूरी के नेतृत्व एक विशाल यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने फूलबाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महगांई और बेरोजगारी तथा नफरत एवं हिंसा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यह यात्रा रूपम चौराहा से शुरू होकर बेकनगंज, तलाक महल, यतीम खाना चौराहा, परेड, अस्पताल रोड, कोतवाली चौराहा, शिवाला रोड व रामनारायण बाजार होते हुए फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के पश्चात समाप्त हुई।

यात्रा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाल आलम मंसूरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अंशु तिवारी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, नेकचन्द्र पाण्डेय, हाफिज मोहम्मद उमर, सोहिल अख्तर अंसारी, संजीव दरियाबादी, आलोक मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, शंकर दत्त मिश्रा, पवन गुप्ता, अंकज मिश्रा आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular