Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराहुल गांधी की असफल यात्रा से कांग्रेस वाले निराश : डाॅ. दिनेश...

राहुल गांधी की असफल यात्रा से कांग्रेस वाले निराश : डाॅ. दिनेश शर्मा

लखनऊ(हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की असफल यात्रा से कांग्रेस वाले निराश है। वैसे भी देशभर में लगातार हार ने विपक्ष को तोड़ दिया है।

डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बिहार में बदली हुई स्थिति से कांग्रेस की बची-खुची कसर भी निकल गई। जो लोग आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्य का विश्लेषण कर रहें, उन्हें कहना है कि नेहरू गांधी और इंदिरा गांधी के कार्य का विश्लेषण क्यों नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं होने वाला है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अब यात्रा नहीं पहुंचेगी। वहां का माहौल बदल गया है, रालोद एनडीए गठबंधन में आ गया है। सबकुछ भाजपा मय हो गया है तो न्याय यात्रा का असर कहां दिखने वाला है।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular