Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराहुल आपदा में आंसू पोंछने के लिए आए, कुछ लोग ध्यान के...

राहुल आपदा में आंसू पोंछने के लिए आए, कुछ लोग ध्यान के लिए आते हैं: हरीश रावत

-कांग्रेस सत्ता में आई तो उत्तराखंड को बनाएंगे बेरोजगार मुक्त: हरीश रावत

देहरादून (हि.स.)। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत ने यहां परेड मैदान में विजय सम्मान रैली में कहा कि साल 2013 में केदारनाथ त्रासदी में अकेले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी थे जो हमारे आंसू पोंछने के लिए उत्तराखंड आए थे, जबकि कुछ लोग गुफा में ध्यान के लिए आते हैं।

राहुल गांधी से पहले हरीश रावत ने रैली में इंदिरा गांधी की शौर्य को याद करते हुए कहा कि उनकी वजह से बांग्लादेश बन पाया। देश ही नहीं विश्व भी उनके साहस का लोहा मानता था। जब उत्तराखंड विपत्ति में था, 2013 केदारनाथ की त्रासदी में राहुल गांधी अकेले ऐसे राष्ट्रीय नेता थे जो हमारे आंसू पोंछने के लिए यहां आए। हमने अभूतपूर्व काम करके दिखाया। उस दौरान राज्य की पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। हमारी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही थी और पर्यटन नहीं चल रह पा रहा था। उस समय का आपका सहयोग राज्य भूल नहीं सकता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग यहां गुफा में ध्यान करने के लिए आते हैं। कांग्रेस सरकार की कामों को गिनाते हैं। सत्ता की आंखों में आंखें मिलाकर राहुल गांधी बात करते हैं। आप हमारे सेनापति हैं। आप लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में आपके साथ मंच पर मौजूद जवान और हम सभी साथ खड़े हैं।

कहा कि कांग्रेस के लोग एकजुट होकर काम करेंगे। यह रैली प्रतीक के तौर पर है। अभी आगे हमारी सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उत्तराखंड को बेरोजगार मुक्त बनाएंगे। हरिद्वार, उधमसिंह नगर के किसान आए हैं। 2016 में देश की पहली सरकार थी, जिसने सैनिकों के भलाई के लिए अनेक कार्य किए थे। फिर से अपनी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। बलिदानी परिवारों का कांग्रेस पूरा ख्याल रखेगी।

कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो महिला सशक्तिकरण मॉडल के तौर पर विकसित करेंगे। आज पेंशन, गौरादेवी, तमाम कार्यों के लिए भटक रहे हैं। सरकार आएगी तो स्वावलंबी राज्य बनाएंगे। मडूवा, झिंगोंरा की परंपरा को कायम रखेंगे। पलायन रोकने पर काम करेंगे। आप अकेले धरोहर नहीं देश और परंपराओं को धरोहर है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मान रैली में परेड ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ रहे। मंच पहुंचते ही हरीश रावत पूर्व सैनिकों से मिले।

राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular