Monday, February 16, 2026
Homeराष्ट्रीयराहत के संकेतः लगातार दस दिनों से कोरोना पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत...

राहत के संकेतः लगातार दस दिनों से कोरोना पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे

 -24 घंटे में कोरोना के 1.34 लाख मामले,  2887 लोगों की मौत -इस दौरान देश में 2.11 लाख मरीज स्वस्थ, रिकवरी में सुधार
 नई दिल्ली (हि.स.)। देश में पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 34 हजार, 154 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 2 हजार, 887 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 2 लाख,11 हजार, 499 मरीज स्वस्थ हुए है। राहत भरी बात यह है कि देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 10 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर घटकर 6.21 प्रतिशत रही है। 
गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़ ,84 लाख,41 हजार,986 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3 लाख,37 हजार,987 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 17 लाख,13 हजार,413 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,63 लाख,90 हजार,584 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राहत की बात है।  रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 02 जून को 21 लाख,59 हजार,873 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 35 करोड़,37 लाख,82 हजार ,648 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular