इटावा(हि.स.)। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान राहगीरों से लूट करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से राहगीर से लूटी हुई मोटरसाइकिल लूटे हुए आठ महंगे मोबाइल फोन एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने कोकपुरा शाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरों के पास से राहगीर से लूटी हुई एक मोटरसाइकिल लूटे हुए आठ महंगे मोबाइल फोन एक तमंचा दो कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरों के नाम देव पुत्र जय सिंह, साहिल पुत्र प्रमोद कुमार, कृष्ण दीक्षित पुत्र राममूर्ति दीक्षित है। गिरफ्तार हुए तीनों लुटेरे हाइवे और सुनसान इलाकों में राहगीरों से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन की लूटपाट कर उचित ग्राहक मिल जाने पर बेच दिया करते थे।
रोहित
