Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरास्ते के विवाद में पिता-पुत्र सहित तीन की गोली मारकर हत्या

रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र सहित तीन की गोली मारकर हत्या

– मृतकों में एक महिला भी शामिल, एक अन्य की हालत बताई जा रही गंभीर

मैनपुरी (हि.स.) (अपडेट)। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में सोमवार रास्ते को लेकर एक ही परिवार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस गोलीबारी में पिता-पुत्र और महिला की गोली लगने से मौत हो गई। कई लोगों की हत्या की सूचना पाकर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

थाना करहल के नगला अतिराम में रहने वाले कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और वीकेश की पत्नी ममता (27) की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इस घटना से गांव के हालात तनावपूर्ण हो गए।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायल महिला को इलाज के मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में परिवार से वार्ता की।

एसपी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।

रोहित/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular