Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्र हित की राजनीति में यकीन करता हूं : वरुण गांधी

राष्ट्र हित की राजनीति में यकीन करता हूं : वरुण गांधी

पीलीभीत मेरा परिवार और मैं उसका एक जिम्मेदार सदस्य

पीलीभीत (हिं.स.)। भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार देश के युवाओं के हित में अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने में जुटे हैं, फिर चाहे यूपीटीईटी पेपर लीक होने पर सरकार को चेताना हो या फिर लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, सांसद वरुण गांधी भाजपा की गाइड लाइन से अलग हट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। यही वजह है कि युवा वरुण गांधी द्वारा उठाई जा रही राय को समर्थन देते दिख रहे हैं। जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वे किसी दल या समाज की नही बल्कि राष्ट्र हित की राजनीति करना पसंद करते हैं। पीलीभीत जिला उनका अपना परिवार है और मैं उसका जिम्मदार सदस्य हूं। यहां मैंने व मेरी मां ने राजनीति के 40 वर्ष दिए हैं। वे पीलीभीत की जनता की भलाई के लिए हमेशा तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular