–भाजपा यमुनापार जिले की कार्यसमिति में बनी रणनीति
प्रयागराज(हि.स.)। देश की जनता ने एक ऐसा जनसेवक प्रधानमंत्री चुना है जो दिन-रात अथक परिश्रम करके शक्तिशाली-समृद्धशाली राष्ट्र बनाने, गरीबों के उत्थान, देश के चतुर्दिक विकासोन्मुखी सोच के साथ सख्त और साहसिक निर्णय से विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। प्रयागराज के पावन पुण्य धरा के कार्यकर्ताओं में जो हनुमान जैसी शक्ति और सामर्थ्य है उसके बल पर अपने कार्यों से सदैव इतिहास रचा है और 2024 में भी भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेगें।
यमुनापार जिला कार्यसमिति की बैठक के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक रमेश जायसवाल ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह हम सब प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। अब पुनः यह कार्यकर्ता “आठ साल सेवा और सुशासन गरीब कल्याण“ के तहत सरकार के योजनाओं को कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पहुचांकर पुनः राष्ट्र को गौरवशाली परम वैभव तक पहुंचाने के लिए 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेंगे।
सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा जिस प्रकार से उर्जावान शीर्ष नेतृत्व अपने सम्बोधन और कार्यों से प्रत्येक बार नई उर्जा का संचार कार्यकर्ताओं के ऊपर करता है। उससे कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए राष्ट्रवादी प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाली मोदी सरकार को पुनः 2024 में चुनेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं का सम्मान गिरने नहीं दूंगा और विकास की गंगा कार्यकर्ता के सम्मान के साथ आगे बढ़ता रहूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने सभी कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य का परिचय कराया। जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार केशरी ने कहा यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार विधानसभा 2022 के चुनाव में अथक परिश्रम किया। वह बारम्बार अभिनन्दन के पात्र हैं। आगे भी आप सबको अपने शक्ति सामर्थ्य से संगठन को मजबूती प्रदान करना होगा। यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम को मंचस्थ प्रदेश परिषद सदस्य विभूति नारायण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवदत्त पटेल, पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया आदि ने भी कार्यकर्ताओं का मार्ग प्रशस्त किया।
बैठक के अंत मे भाजपा के दिवंगत नेता देवी प्रसाद तिवारी, आदित्य नारायण मिश्र के निधन पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, अश्वनी पटेल, अनुज सिंह परिहार, विजय शंकर शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, अरूण सिंह, सुधाकर पाण्डेय, सुभाष सिंह, कुशल जैन, राजमणि पासवान, सविता मिश्रा, जय शंकर पाण्डेय, शरद गुप्ता आदि के साथ भारी सख्यां मे जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विद्या कान्त
