Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहा उत्तर प्रदेश को नेतृत्व का अवसर: नरेन्द्र...

राष्ट्रीय स्तर पर मिल रहा उत्तर प्रदेश को नेतृत्व का अवसर: नरेन्द्र भूषण

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग और मेरठ के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने कहा कि सरकार की सकारात्मक पहल एवं विकास के फलस्वरूप अब राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रमों में प्रदेश को नेतृत्व करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं और विकास कार्यों को समयबद्धता, गुणवत्ता एवं लक्ष्य के अनुरूप पूरा किया जाए।

विकास भवन सभागार में सोमवार को प्रमुख सचिव नोडल अधिकारी नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण मेरठ की कनेक्टिविटी सरकार की सकारात्मक पहल से अच्छी हुई है। विभागीय स्तर पर सराहनीय कार्य हुए हैं। जहां विकास का दायरा बढ़ा है, उसके सापेक्ष जन अपेक्षाओं को भी विस्तार मिला है। इसलिए सभी अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे कार्यांे को और बेहतर करने के लिए अपने दायित्वों का निवर्हन करें। सभी के सामूहिक प्रयास से आज राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में उप्र को नेतृत्व प्रदान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विकास की इस लहर में हम सभी को अपने-अपने स्तर पर शत-प्रतिशत योगदान करना है।

नोडल अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना में आधार की सीडिंग, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री बालसेवा योजना, विद्युत आपूर्ति, पौधरोपण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सर्किट हाउस में मीटिंग हॉल एवं आगंतुकों के ठहरने के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का प्रस्ताव तैयार करके भेजने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने मेरठ की दो चीनी मिलों को तत्काल चालू करने और बकाया भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण, चौड़ीकरण तथा पैचवर्क के कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण करने को कहा। नगर निगम और नगर पालिका में सडकों के किनारे जगह-जगह पर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में कानून व्यवस्था के अंतर्गत लूट, महिला अपराध, हत्या, छेडछाड, पोक्सो एक्ट, रेप आदि घटनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गैंगस्टर के विरुद्ध कार्रवाई करके सम्पत्ति को जब्त किया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular