Monday, February 9, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय : सेनाओं ने अभी से ​​'तीसरी लहर' का मुकाबला करने की...

राष्ट्रीय : सेनाओं ने अभी से ​​’तीसरी लहर’ का मुकाबला करने की तैयारियां तेज की

– ​देश के जरूरतमंद दूरस्थ क्षेत्रों की पहचान कर ​चिकित्सा सामग्री पहुंचा रही सेना 
– ​नौसेना प्रमुख ने अपनी इकाइयों से ग्रामीण क्षेत्रों को गोद लेने का आह्वान किया

– वायुसेना ​चिकित्सा आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए चौबीसों घंटे काम में जुटी
सुनीत निगम

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोविड संकट के समय भारतीय ​​सशस्त्र बल न केवल ऑक्सीजन और ​​चिकित्सा सामग्री की जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं बल्कि ​​उन ग्रामीण क्षेत्रों की भी पहचान की है जिन्हें मौजूदा हालातों में ज्यादा सहायता की आवश्यकता है। इसी के साथ देश की तीनों सेनाओं ने कोविड की संभावित ​​तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी अभी से तेज कर दी है​​।​ ​​नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने​ अपनी इकाइयों से ग्रामीण क्षेत्रों को गोद लेने का आह्वान किया है​।​ ​​​​​​भारतीय वायुसेना और नौसेना विदेशों से बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सांद्रता, जनरेटर, सिलेंडर और चिकित्सा सामग्री की खरीद करके भारत ला रही हैं। इसके बाद इन सामग्रियों को देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचाने में वायुसेना के विमानों को लगाया गया है। महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए यह चिकित्सा सामग्री उन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाईं जा रही है, जहां कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त नागरिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की कमी है। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​संगरोध सुविधा, अस्पताल स्थापित करने और संचालित करने के लिए सेना के स्थानीय कमांडरों की आपातकालीन वित्तीय शक्तियों को बढ़ा दिया है जिसका उपयोग ​सेनाएं ​अपनी जरूरतों के हिसाब से कर ​रही हैं।​​ ​
​सेना की उत्तरी कमान ने राज्य सरकार के साथ मिलकर कोविड अस्पतालों को सक्रिय किया है, जहां महामारी फैलने की लगातार आशंका बनी है। इसमें श्रीनगर में 250 बेड, जम्मू के पास दमाना में 200 बेड, उड़ी और बारामूला में 20 बेड के अस्पताल शामिल हैं।सेना ने दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ के बाद वाराणसी में पूरी तरह से ऑक्सीजन युक्त 750 बेड का कोविड अस्पताल का संचालन किया है, जिसमें 250 आईसीयू बेड भी हैं। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के सहयोग से खोले गए इस कोविड अस्पताल में भारतीय सेना के चयनित विशेषज्ञ, डॉक्टर, नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ को देश भर से भेजा गया है। देश भर में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सेना युद्ध के समय की आकस्मिकताओं का उपयोग कर रही है जिसमें अस्पतालों की स्थापना भी शामिल है।
भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना​ भी नागरिक प्रशासन को ऑक्सीजन और अन्य ​​चिकित्सा आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए चौबीसों घंटे काम में जुटी हुई हैं। 12 मई​ तक भारतीय वायुसेना के ​विमानों ने 163 मीट्रिक टन क्षमता के उपकरणों के साथ 6,856 मीट्रिक टन क्षमता के 403 ऑक्सीजन कंटेनर्स एयरलिफ्ट ​किये हैं। वायु सेना ​ने अब तक जामनगर, भोपाल, चंडीगढ़, पानागढ, इंदौर, रांची, आगरा, जोधपुर, बेगमपेट, भुवनेश्वर, पुणे, सूरत, रायपुर, उदयपुर, मुंबई, लखनऊ, नागपुर, ग्वालियर, विजयवाड़ा, बड़ौदा, दीमापुर और हिंडन ​तक चिकित्सा सामग्री पहुंचाई है।​ ​भारतीय वायुसेना के विमान ​अब तक ​98​ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ​भरकर 793 मीट्रिक टन क्षमता के 95 कंटेनर और 204 मीट्रिक टन क्षमता के अन्य उपकरण ​विदेशों से भारत ​लाए हैं। यह उपकरण सिंगापुर, दुबई, थाईलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, ब्रिटेन, इजरायल और फ्रांस से लाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular