Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चार सौ विद्यार्थियों ने सीमैप का भ्रमण कर...

 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चार सौ विद्यार्थियों ने सीमैप का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से संवाद किया

– सीएसआईआर-सीमैप ने मनाया “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस”

लखनऊ(हि.स.)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप), लखनऊ आम जनता सहित विद्यार्थियों के लिए खुला रहा। इस अवसर पर लगभग 400 से भी अधिक स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों को संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं जैसे पायलट प्लांट फैसिलिटी, वर्मीकम्पोस्ट इकाई, आसवन इकाई, एक्स्प्रेश्न, सेंट्रल फैसिलिटी, टिशू कल्चर लैब, एल.सी.एम.एस. लैब प्रक्षेत्र व मानव गार्डेन का भ्रमण कराया गया।

संस्थान में वैज्ञानिकों द्वारा औषधीय एवं सगंध पौधों में किए जा रहे शोध कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं वैज्ञानिकों का संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने औषधीय एवं सगंध पौधों में किए जा रहे शोध एवं विकास कार्यों के विषय में वैज्ञानिकों से प्रश्न पूछे तथा सीएसआईआर-सीमैप के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिये।

इस संवाद मे डॉ. वी. आर. सिंह, डॉ. ए. एस. नेगी, डॉ. डी. सैकिया, डॉ. एल. रहमान व डॉ. संजय कुमार ने भाग लिया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular