Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय लोक अदालत से पहले वादियों को कराएं तामीला : जिला जज

राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले वादियों को कराएं तामीला : जिला जज

– राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

कानपुर (हि.स.)। जनपद में 11 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से पहले पुलिस वादियों को शत प्रतिशत तामीला करा दे, ताकि वादियों को अदालत का लाभ मिल सके।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिए गये के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद में इस माह द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसकी तैयारी को लेकर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर0पी0 सिंह एवं नोडल अधिकारी प्रथम कान्त, सचिव अंशू शुक्ला की उपस्थिति में शनिवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष के विश्राम कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग लिया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण व पुलिस के माध्यम से शत-प्रतिशत तामीला कराने के लिए निर्देशित किया गया जिससे आम जनमानस को लाभ प्राप्त हो सके।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बहुत कम वाद लगाए गये है, उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए लगाया जाना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular